Monday, May 25, 2009

देश का SOFTWARE इंजिनियर

इस देश के बड़े शहरों में एक नया culture आया है ,
इसको और कोई नही पढ़ा-लिखा software इंजिनियर लाया है,

ये दाल रोटी, नहीं विदेशी ठप्पे वाला burger खाता है,
और पेट निकलने, पर A/C Gym की Trade Mill पर पाता है,
बस थोडी सी कसरत करने में, पसीने से चूर हो जाता है,
और a/c Resturent में जाकर, वो fat-free जूस मंगाता है,

स्कूल के दोस्तों से ज़्यादा करीब, उसके ONLINE यार है,
माँ की रोटी से ज़्यादा उसे, SUBWAY की SALAD से प्यार है,
Weekend का नाम सुनते ही उसका चेहरा, खुशी से खिल जाता है,
Friday रात की शराब का नशा, Monday तक मुश्किल से जाता है,

देर रात तक काम के नाम पर बस chatting करता पता है
और उसे appraisal के समय अपना hard work बताता है,
Process follow करने की आदत उसमें इतनी परिपक्व है,
उसके पास अपनी सभी प्रेमिकाओं के Backup है,

Hike एवं Promotion की चाह में सभी Companies में घूम जाता है,
और ONSITE की चाह में वो, बांग्लादेश तक घूम कर आता है,
US RETURN के बाद, भारत की हर चीज़ को UNHYGENIC पता है,
खाने में उसको, SANDWITCH और MINIRAL WATER भाता है,

"When I was in US" और "Sorry" तो, ऐसे ज़बान पर चढ़ जाता है,
और ठेले वाले को भी अंग्रेजी में बात कर, क्रेडिट कार्ड दिखता है
उसका जीवन, सब भौतिक सुविधाओं को पाने की दौड़ में व्यस्त है,
और छुट्टियो के लिए वो, अपने MANAGER से त्रस्त है,

वो अपने देश से प्यार, तो अपार करता है,
और देश भक्ति की EMAIL FORWARD कर,विचार करता है
देशवासिओं की व्यथा पढ़कर, ये गमगीन हो जाता है,
फिर रात मैं किसी PUB में, अपना गम मिटाता है

देश की कमियाँ उजागर करने मैं वो EXPERT है,
लेकिन देश सुधार का बीडा उठाने में, जिस्मी हर्ज़ है

अगर ऐसा रहा तो ये युवा, एक ऐसी सभ्यता लायेगा,
जिसमें मेरा देश, शायद अपनी पहचान खो जाएगा।

1 comment:

chanchal said...

I really like this one Ambuj....absolutely true and close to today's software engineers ..